Surya Solar Energy

Surya Solar Energy Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Surya Solar Energy, Solar Energy Service, बड़ौदा बैंक के पास, डागा कटला,स्टेशन रोड़, श्री डुँगरगढ, Sri Dungargarh.

शुभप्रभात!!!
09/09/2023

शुभप्रभात!!!

09/09/2023
14/06/2023

#मौसम_अपडेट: कल गुजरात से टकराएगा बिपरजॉय, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में WD से होगी आँधी-बारिश:

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से महज़ 240km दूर द०-द प० दिशा में बना हुआ है। जो कल कच्छ जिले से टकराएगा।

◆ Current Status: (JTWC)
● Location: 21.9°N 66.5°E
● Movement: 7.5Km/h in last 6hr
● Pressure: 964hpa
● Max Wave Height: 30Feet
● Wind Speed: 130-140Km/h
● Gusting: 160-170Km/h

● Cyclone Forecast:
अरब सागर में मौजूद 2nd Cat का चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कल सिंध के सुजावल जिले औऱ गुजरात के कच्छ जिले के बीच कही टकराएगा। टकराने के बाद कच्छ के रण को पार करके तूफान पाकिस्तान के सिंध में थारपारकर जिले से होते हुए दोबारा भारत मे बाड़मेर के रास्ते दाखिल होगा।

टकराव के वक्त तूफान की आंख के पास हवाओँ की रफ्तार 120Km/h से 130Km/h के बीच रहेगी। हवाओँ के झोंके 150 से 160km/h की रफ्तार से चल सकते हैं।

#गुजरात:
तूफान के कारण कल गुजरात के कच्छ, द्वारका, पोरबन्दर, जामनगर, मोरबी जिले में औऱ सिंध के सुजावल, थट्टा औऱ थारपारकर जिले में कल पूरे दिन रुक रुककर मध्यम से भारी बारिश होगी।
कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। इन इलाको में तूफान के लैंडफाल के समय तूफानी हवाओँ के साथ भारी बारिश होगी।

गिर सोमनाथ, जूनागढ़, राजकोट, सुरेंद्रनगर, साबरकांठा, बनासकांठा, पाटण, अमरेली, भावनगर, भरूच, सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड, तापी व नर्मदा जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश तेज़ हवाओँ के साथ देखी जाएगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।

बोटाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, आंणद, खेड़ा, छोटा उदयपुर, वडोदरा, पंचमहल, दाहोद, अरवल्ली, महेसाणा, महिसागर, जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कही-2 तेज़ बारीश भी हो सकती है।

#राजस्थान:
चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के बादलो की आवाजाही के बीच जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर व बांसवाड़ा जिले में 20 से 30km/h की हवाओँ के साथ दिनभर रुक रुककर बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी। शाम बाद से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होगी। रात के समय चक्रवात पाकिस्तान के रास्ते बाड़मेर में दाखिल होगा। जिसका असर दक्षिण राजस्थान में कल देर रात बाद से शुरू होगा।

वही अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बून्दी, कोटा, बारां, झालावाड़ व भीलवाड़ा में भी दोपहर बाद कही-2 हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

WD के असर से राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागोर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर व धौलपुर जिले में दोपहर बाद गरज़ औऱ आँधी के साथ बिखरी हुई हल्की बरसात की संभावना है। कुछ जगह तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।

#हरियाणा:
WD के कारण पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद व सोनीपत जिले में दोपहर बाद गरज़ औऱ आँधी के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद औऱ दिल्ली में दोपहर बाद से कही2 मेघगर्जन के साथ बिखरे तौर पर हल्की बारिश की गतिविधियां होगी। कुछ जगह तेज़ बौछारे भी गिरने की उम्मीद है।

#पंजाब:
WD के प्रभाव से पठानकोट, गुरुदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर, बरनाला, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, मोहाली व चंडीगढ़ जिले में तेज आंधी औऱ गरज़-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ हवाओँ के साथ ओले व भारी बारिश भी संभव है।

फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, भटिंडा, मानसा जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

#उत्तरप्रदेश:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड, मेरठ व बागपत जिले में मेघगर्जन के साथ बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होगी। कुछ जगह तेज़ बौछारे भी गिरने की उम्मीद है।

गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनिपुरी, कासगंज, बंदायू, सम्भल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फरुखाबाद व हरदोई जिले में दोपहर बाद या शाम से गरज़ औऱ आँधी के साथ बिखरी हुई हल्की बरसात की संभावना है। कुछ-एक जगहो पर तेज़ बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां भी हो सकती है।

अवध, बुंदेलखंड व पूर्वान्चल के जिलो में मॉसम साफ व आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा। कही बरसात की उम्मीद नहीं है।

#मध्यप्रदेश:
कल चक्रवात के असर से राज्य के बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, इंदौर, देवास, खंडवा व खरगोन जिले में बादलो की आवाजाही के बीच रुक रुककर बूंदाबांदी/हल्की बारिश होगी। कही- 2 तेज़ बौछारे भी गिर सकती है।
शेष मध्यप्रदेश में मॉसम लगभग साफ व आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा। जबलपुर ब शहडोल मंडल में कही-2 बूंदाबांदी होने की उम्मीद है, बाकी जगहो पर बरसात की उम्मीद नहीं है।

Surya solar energy
Source
Wether of bharat

28/03/2023

#मौसम_अपडेट: एक बार फिर से लौट रहा बारिश-ओलो का तगड़ा दौर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश में होगी आंधी-बारिश:

उत्तर भारत मे मार्च की शुरुआत ही हल्की बरसात के साथ हुई। मार्च के दिन बीतने के साथ-2 ही बरसात के प्रसार व तीव्रता में बढ़ोतरी हुई।
मार्च में अबतक उत्तर भारत मे एक के बाद एक 5 कमजोर या सक्रीय प०वी० आ चुके हैं। अब एक और तगड़ा WD आने को तैयार है जो इस महीने का 6वां बरसाती दौर होगा।

इस ताज़ा सक्रिय WD का असर कल शाम से लेकर 1 अप्रैल के बीच सभी पहाडी राज्यों, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर-पुर्वी राज्यो में भी देखने को मिलेगा।

इसी WD के पीछे-2 एक और मध्यम श्रेणी का WD उत्तर भारत को 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच असर डालेगा।

मौसमी चक्र:
● एक सक्रिय प०वि० इस समय अफगानिस्तान व साथ लगते इलाकों पर मौजूद हैं।
● कल शाम से यह सिस्टम उत्तर पाकिस्तान व साथ लगते लद्दाख-कश्मीर पर आ जाएगा। जिसके कारण भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाकों यानी पाकिस्तान से सटे भागो में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।
● कल शाम को प०वी० की हवाओँ से प्रेरित परिसंचरण क्षेत्र सिंध पर विकसित होगा। जो आगे पश्चिमी राजस्थान की तरफ बढ़ेगा।
● एक ट्रफ पुर्वी राजस्थान से तेलंगाना तक विकसित होगी, जिसके कारण मध्य भारत मे भी बरसात की सक्रिय गतिविधियां देखी जाएगी।

कल का मॉसम पूर्वानुमान:

कल WD का हल्का प्रभाव उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
कल दोपहर तक पहाड़ी इलाकों में मौसम लगभग साफ व आंषिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के ऊपरी इलाको में गरज़ के साथ हल्की बारिश या बर्फ़बारी होगी।
हिमालय के तलहटी इलाको में कही-2 ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सम्भावना है।

पंजाब व चंडीगढ़ में कल मौसम लगभग साफ, हल्का गर्म औऱ आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा। दोपहर बाद राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाको में बादलवाही बढ़ेगी, जिसके कारण कही-2 गरज़ के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पंजाब में कल देर रात से सक्रिय बादलों का बनना शुरू होगा। जिसके कारण कल देर रात या परसो अलसुबह से ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात शुरू हो जाएगी। परसो दिन में बारिश के साथ-2 ओलावृष्टि भी संभव है।

हरियाणा सहित दिल्ली में भी कल दोपहर तक मॉसम लगबग साफ, गर्म औऱ आंषिक बादलवाही वाला ही रहेगा। दोपहर बाद राज्य के पश्चिमी इलाको में गरज़ के बादल बनने लगेंगे जो कही-2 गरज़ के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की कार्यवाही को अंजाम दे सकते हैं।
कल देर रात या परसों अलसुबह के समय राज्य में सक्रिय गतिविधियां शुरू हो जाएगी। शुरुआत राजस्थान के साथ लगते इलाकों से होगी, जो बढ़ती-2 पुर्वी भागो की तरफ जाएगी।

राजस्थान में भी कल दोपहर तक मॉसम लगभग साफ, गर्म औऱ आंषिक बादलवाही वाला ही रहेगा। कल दोपहर बाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागोर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर में गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आंधी के साथ बरसात व ओलावृष्टि की भी संभावना है।

कल शाम बाद से पश्चिमी राजस्थान में तगड़े बादल बनना चालू हो जाएंगे, जो उत्तर-पुर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य व उत्तर राजस्थान को प्रभावित करेंगे।

पुर्वी राजस्थान में कल बरसात की उम्मीद नहीं है। पुर्वी राजस्थान में परसों से बरसात की गतिविधियों जोर पकडेगी।

सम्पूर्ण गुजरात में कल मौसम साफ, गर्म व आंषिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद कच्छ व पश्चिम सौराष्ट्र में गरजदार बादल बनेंगे, जिसके कारण बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी इन इलाकों में हो सकती है। शेष गुजरात मे मॉसम कल नही बदलेगा।
हालांकि परसो सुबह से गुजरात के कई भागों में बरसात की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार में कल मॉसम साफ ही रहेगा। कही भी बरसात की संभावना नहीं है। लेकिन 30 मार्च की सुबह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मैदानी इलाकों में WD पूरी ताकत के साथ बरसात की गतिविधियों को अंजाम देगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तर राजस्थान में अधिकतर जगहो पर हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।

यह ताज़ा सिस्टम भी पिछले जैसा काफी तगड़ा है, इसलिए इस बरसाती दौर में पंजाब, हरियाणा या उत्तर राजस्थान में कही-न-कही एक या दो बवंडर वाली गतिविधियां हो सकती है। इसलिए आसमान पर भी नज़रे जरूर बनाकर रखें, बाकी सही समय पर बचाव हो सकें।
अगर बादलों से कीपनुमा घूमती हुई कोई आकृति उतरती हुई दिखे, तो किसी बेहद मजबूत जगह पर शरण ले। कही भी खुले में, कच्चे घर, झोपड़ी या पेड़ आदि के पास न ठहरे।

वही पुर्वी उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, दक्षिण राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कही-2 तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी।

14/01/2023
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-सूर्या सोलर एनर्जी!
14/11/2020

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-
सूर्या सोलर एनर्जी!

26/04/2020

आप सभी को आखा तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!!!

Address

बड़ौदा बैंक के पास, डागा कटला,स्टेशन रोड़, श्री डुँगरगढ
Sri Dungargarh
331803

Telephone

+919413171627

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surya Solar Energy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Surya Solar Energy:

Share