मैं अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ़ बबलु मिश्रा, ग्राम करमवा, सुगौली विधानसभा से आप सभी को प्रणाम करता हूँ। मेरा अभी तक का जीवन काल काफी संघर्षमय रहा है, और " संघर्ष हीं तो जीवन है " क्यों ? मेरे हिसाब से जिस जीवन में संघर्ष व लक्ष्य नहीं, वो जीवन सफल नहीं। मूल रूप से यही तो आपका ज्ञान होता है, आपके जीवन काल का बुरा अनुभव हीं आपको एक अनुभवी इन्सान बनाता है। इसलिए इससे हमें कभी पीछे नहीं हटना चाहिए न हीं
मैंने अपने जीवन काल में इसे अपने उपर हावी होने दिया। अपने कर्म को धर्म मानकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए मेरा बस यही प्रयास रहा, जिससे मैं अन्य लोगो के जन जीवन में खुशहाली ला सकूं चाहे वो भौतिक रूप में हो या आन्तरिक। जीवन में मैंने सभी प्रकार के उतार चढ़ाव को संजीदगी से देखा, जिसने मेरे अनुभव को और भी प्रगढ़ बनाया और मैंने यही पाया के अगर आप सच्चे मन से कुछ करना चाहें तो इश्वर आपकी पूर्णत्या मद्दत करते हैं।