08/06/2020
MULTI SKILLING STAFF : रेलवे के गृप डी कर्मचारियों की भर्ती एक-समान लिखित परीक्षा,एक समान शारिरीक क्षमता परीक्षा,एक समान मापदंडों के आधार पर की जाती है। इसके बावजूद केवल मेरिट या आवेदन करते समय लिखे गए विकल्पों के आधार पर गृप डी के पोस्ट और डिपार्टमेंट दिए जाते हैं। यहां तक भी सही मान लिए तों भी ठीक था लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत आगे आतीं हैं। आप अगर इंजिनियरिंग विभाग के अलावा अन्य विभागों के खलासी, हेल्पर, चौकीदार, सफाईवाला, गेटकीपर,पाईंटसमेन है तो आपको दो साल के बाद टिसी,क्लार्क,एएसएम, गार्ड, टेक्निशियन बनने का मौका LDCE की परीक्षा से उपलब्ध होगा और अगर आप इंजिनियरिंग विभाग में ट्रेक मेंटेनर है तो आपको ऊपरवाले पोस्ट के LDCE परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा और शारीरिक क्षमता परीक्षा के लिए दिन-रात पढ़ाई और जी तोड मेहनत के बाद जब एक युवक को इंजिनियरिंग विभाग का "ट्रेक मेंटेनर' पद मिलता है और उसे इस वास्तविकता के बारे में पता चलता है,तो उसके मन में इस अन्याय, भेदभाव के खिलाफ तिरस्कार, घृणा, निराशा, विफलता और नकारात्मक भाव बढ़ता है। " हमारे देश के संविधान की धारा 14 के तहत मिलने वाला ' अवसर की समानता का अधिकार' ट्रेक मेंटेनरों को क्यो नही दिया जाता?" यहीं प्रश्र हर ट्रेक मेंटेनर के ज़हन में है।*। *8 मई 2020 को रेलवे बोर्ड ने MULTI SKILLING OF RAILWAY STAFF का खाका तैयार करने के लिए बोर्ड के सभी विभागों के 8 सदस्यों की एक कमेटी गठन करके उनके लिए गाइडलाइंस जारी की है। इस कमेटी को किस पोस्ट और विभागों की Merging कर के कौन-कौन से नए Unified Cadres तैयार करने है,इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इस लेटर में हमारे इंजिनियरिंग विभाग के लिए जरूरी और महत्त्वपूर्ण मुद्दों को मैं आप लोगों के समक्ष रखकर आपमें इस विषय पर जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रहे है। 1. Electrician, Mason, Carpenter,Fitter,Telicom Maintainer,AC Mechanic इन Engineering, Electrical,S&T विभागों की कैटेगरी को एकत्रित (Merge) कर के तीनों विभागों के लिए एक ही Unified Cadre तैयार करने के लिए कहा गया है।
2. GK(Optg&Engg.), Trackman,Pointsman इन पदों को Merge कर के Unified Cadre तैयार करने के लिए कहा गया है।
7. Engineering विभाग की Mason, Carpenter,Penter, Trimmer कैटेगरीज को Merge कर के एक ही पोस्ट बनाने के लिए कहा गया है।
14. Gatekeeper, Gateman, Pointsman,Works Khalasi, Porter, Operating Khalasiइन Operatingऔर Engineering विभाग की पोस्ट को Merge कर के Unified Cadre बनाने के लिए कहा गया है।23. Carpenter, Welder, Painter, Trimmer, Mason, Fitter इन Ele(TRS),Mech(DLS),Mech(C&W) तथा इंजिनियरिंग विभाग के सभी कैडर को Merge कर के Unified Cadre बनाने के लिए कहा गया है।
साथियों,1853 में भारतीय रेलवे की स्थापना के समय से आजतक अपने खून-पसीने से रेल को सींचने वाला ट्रेक मेंटेनर 'रेलवे के रीढ़ की हड्डी" (Backbone of Railway) कहलाता है, लेकिन उसे पटरी के शरीर तोड काम से निजात दिलाने वाले प्रमोशन से अब तक वंचित रखा गया है। ट्रेक मेंटेनरों का स्वर्णिम भविष्य बनाने के लिए LDCE OPEN TO ALL की उसी मांग के समकक्ष रेलवे बोर्ड की ' MULTI SKILLING OF RAILWAY STAFF POLICY' हमारे लिए लाभदायक साबित हो सकती है,
*ट्रेक मेंटेनरों के लिए LDCE OPEN TO ALL करने की मांग पर सभी फेडरेशनों ( कुछ को छोड़कर) ने इससे पहले दो बार रेलवे बोर्ड के समक्ष लिखित में आपत्ति जताई है। MULTI SKILLING लागू करने का भी अब विरोध किया जा रहा है। दोस्तों, इसका साफ साफ यह मतलब निकाला जा सकता है कि फेडरेशन/युनियन ट्रेक मेंटेनरों को डिपार्टमेंट चेंज करने देने के विरोध में है। कुछ यूनियन दोनों फेडरेशनों और युनियनों से MULTI SKILLING का विरोध ना करने तथा ट्रेक मेंटेनरों के हित को ध्यान में रखते हुए उनको मिलने वाले सुनहरे अवसर में रूकावटें ना डालकर इसका पूर्ण समर्थन करने की अपील कर रही है। भारतीय रेलवे के लाखों ट्रेक मेंटेनरों को What's App, Facebook, Tweeter, YouTube आदि सभी सोशल मीडिया माध्यमों से 'MULTI SKILLING OF RAILWAY STAFF POLICY' के समर्थन में Like, Share, Comment कर के साथ और सहयोग देने का अनुरोध है।
(कॉपी पेस्ट)