Chakalahdad

Directions Contact the business

Chakalahdad पंचायत की हरेक खबर पर हमारी नजर ,
अगर आप भी कोई खबर पेज पर प्रकाशित करवाना चाहते है तो हमें मैसेज करे

**दशहरा पर्व के अवसर पर वैशाली पुलिस की विशेष पहल — श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए निःशुल्क रात्रि बस सेवा।**आगामी दशहरा ...
18/10/2026

**दशहरा पर्व के अवसर पर वैशाली पुलिस की विशेष पहल — श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए निःशुल्क रात्रि बस सेवा।**

आगामी दशहरा पर्व के दौरान आमजनों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली महोदय के निर्देशानुसार वैशाली पुलिस द्वारा प्रतिदिन **रात्रि 08:00 बजे से निःशुल्क बस सेवा** उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल के तहत कुल **03 बसें** तीन निर्धारित मार्गों पर संचालित होंगी—

🚌 **महनार रूट**
🚌 **लालगंज रूट**
🚌 **महुआ रूट**

📍 **बस खुलने का स्थल:** रामाशीष चौक, वैशाली
🕗 **प्रस्थान का समय:** प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे
👮‍♂️👮‍♀️ **विशेष सुरक्षा व्यवस्था:** प्रत्येक बस में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान आमजनों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना तथा त्योहार के उत्साह को सुरक्षा और विश्वास के साथ बनाए रखना है।

🚀 युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला नियोजनालय, वैशाली...
30/08/2026

🚀 युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर!

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिला नियोजनालय, वैशाली द्वारा 05 सितंबर 2026 को DRCC, हाजीपुर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 🎯

🏢 कंपनी: New Zeel Fashion Wear Pvt. Ltd.
💼 पद: Sewing Machine Operator (SMO)
🎓 योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
👤 आयु: 18–30 वर्ष
💰 वेतन: ₹11,752 प्रतिमाह
📍 कार्यस्थल: Industrial Area, Hajipur
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे तक

✅ Bihar Rojgar Setu पोर्टल पर निबंधन आवश्यक
📄 साथ लाएं: बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र/अंक पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।

👉 इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और रोजगार की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।

रोजगार से जुड़ें • आत्मनिर्भर बनें • भविष्य संवारें! 🌟

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB
#रोजगार_अवसर

🙏 ॥ जय श्रीकृष्ण ॥ 🦚💙🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 🌸आयोजक — हिन्दू पुत्र वैशाली🌺 सप्रेम एवं सादर आमंत्रण 🌺“नंद के घर आन...
27/08/2026

🙏 ॥ जय श्रीकृष्ण ॥ 🦚💙

🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 🌸

आयोजक — हिन्दू पुत्र वैशाली

🌺 सप्रेम एवं सादर आमंत्रण 🌺

“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।” 🙏

भगवान विष्णु के पूर्णावतार, प्रेम, करुणा एवं धर्म के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हिन्दू पुत्र वैशाली के तत्वावधान में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन एवं भक्तिमय अवसर पर आप सभी श्रद्धालु बंधु-बांधवों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।

आइए, हम सभी एकत्रित होकर भक्ति, प्रेम, उल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएँ और उनके दिव्य आशीर्वाद के सहभागी बनें। 🌸🙏

🌼 मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम 🌼

🦚 श्रीकृष्ण की भव्य झांकी
भव्य झांकी के साथ पंचायत भ्रमण

🥣 भव्य दही-हांडी कार्यक्रम
श्रद्धा, उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण आयोजन

🍚 भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण
सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था

📅 दिनांक

04 सितंबर 2026, शुक्रवार

📍 स्थान

सिमरा मठ, चकअल्हदाद, वैशाली

🌺 आप आएँगे, तभी यह उत्सव पूर्ण होगा। 🌺

आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता इस पावन आयोजन की शोभा को और बढ़ाएगी। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि सपरिवार पधारकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

🙏 राधे-राधे! ❤️
🦚 जय कन्हैया लाल की! 🦚
💙 जय श्रीकृष्ण! 💙

क्या आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है? अगर हां, तो उसका जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) समय पर बनवान...
30/06/2026

क्या आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है? अगर हां, तो उसका जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) समय पर बनवाना बेहद जरूरी है।
✅✅ बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय) ने आम जनता की सुविधा के लिए नियम और मामूली शुल्क की जानकारी साझा की है।
✅✅ जन्म प्रमाण पत्र क्यों है जरूरी?
यह बच्चे की पहली आधिकारिक पहचान है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए यह दस्तावेज सबसे ज्यादा काम आता है।
कब बनवाएं और कितनी लगेगी फीस?
विभाग ने समय सीमा के अनुसार बहुत ही मामूली फीस तय की है:

🌟 21 दिनों के भीतर बनवाने पर: बिल्कुल मुफ्त (निःशुल्क)
🌟 21 दिन से अधिक और 30 दिन के भीतर: मात्र 2 रुपये विलंब शुल्क
🌟 30 दिन से अधिक और 1 साल के भीतर: 5 रुपये विलंब शुल्क
🌟 1 साल के बाद: 10 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

घर पर जन्म होने की स्थिति में कहां जाएं?
अगर बच्चे का जन्म अस्पताल के बजाय घर पर हुआ है, तो आप अपने क्षेत्र के अनुसार इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
🌟 ग्राम पंचायत: पंचायत सचिव से
🌟 नगर पंचायत: प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी से
🌟 नगर निगम या नगर परिषद: सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी से
✅✅ अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी (सह-अपर जिला रजिस्ट्रार) से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

21/06/2026
*निशुल्क हेल्थ कैंप *स्थान:- प्राथमिक विद्यालय अल्हादादपुर ठागा चौकDate-22/06/2026* जिसमें निशुल्क लोगों को निम्न प्रकार...
21/06/2026

*निशुल्क हेल्थ कैंप
*स्थान:- प्राथमिक विद्यालय अल्हादादपुर ठागा चौक
Date-22/06/2026*
जिसमें निशुल्क लोगों को निम्न प्रकार की सेवाएं प्रदान हम लोगों के द्वारा किया जाएगा*
1. हीमोग्लोबिन जांच
2.बीपी जांच
3.शुगर जांच
4.आंखो की जांच
5.वजन
6.हाइट
निःशुल्क में लोगो को नजदीक वाला चस्मा तथा दावा दिया जाएगा
* जिन लोगो को मोतियाबिंद निकलेगा उनको निःशुल्क आने जाने खाने पीने तथा अप्रेसन का व्यवस्था है।

🚀 वैशाली के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!📢 22 जून से 11 जुलाई 2026 तक वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में जॉब कैम्प आयोजित किए ...
17/06/2026

🚀 वैशाली के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!

📢 22 जून से 11 जुलाई 2026 तक वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में जॉब कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। "नियोजक आपके द्वार" अभियान के तहत निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे युवाओं का चयन करेंगी।

✅ योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI एवं डिप्लोमा
✅ पद: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, प्रोडक्शन एसोसिएट, ट्रेनी, ऑपरेटर, सेल्स एवं मार्केटिंग
✅ स्थल पर ही प्रारंभिक चयन की सुविधा

अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, पासपोर्ट फोटो एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड जॉब कैम्प में अवश्य पहुंचें।

💼 रोजगार का अवसर अब आपके द्वार पर!
📍 अंतिम जॉब कैम्प: 11 जुलाई, DRCC, हाजीपुर

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
☎️ जिला नियोजन कार्यालय, वैशाली – 06224-467006
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB

अपने वैशाली जिला में आयुष्मान कार्ड से रिलेटेड अस्पतालों की सूची इस प्रकार हैं... जिनको भी आयुष्मान कार्ड से इलाज कराना ...
04/06/2026

अपने वैशाली जिला में आयुष्मान कार्ड से रिलेटेड अस्पतालों की सूची इस प्रकार हैं...
जिनको भी आयुष्मान कार्ड से इलाज कराना है आप इन अस्पतालों में जा सकते हैं...

वैशाली के लिए एक ऐतिहासिक पल! ​अब हाजीपुर और वैशाली के लोग गंगा और गंडक की लहरों पर सफर करेंगे। बिहार की पहली वॉटर मेट्र...
13/05/2026

वैशाली के लिए एक ऐतिहासिक पल!

​अब हाजीपुर और वैशाली के लोग गंगा और गंडक की लहरों पर सफर करेंगे। बिहार की पहली वॉटर मेट्रो न केवल हमारे सफर को आसान बनाएगी, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगी।
​📍 इन प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगी:
✅ चकोसन पीपापुल
✅ विशुनपुर पीपापुल
✅ कोनहारा घाट
​अब जाम की चिंता छोड़िए और जल परिवहन के इस आधुनिक सफर का स्वागत कीजिए।
​

11/05/2026

Address

Vaishali
844113

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chakalahdad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chakalahdad:

Shortcuts

Share

Nearby engineering companies